फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Survey of stepwells of MC area started

एमसी क्षेत्र की बावड़ियों का सर्वे शुरू

Sat, 04 Sep 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Survey of stepwells of MC area started
नेला वार्ड के लांगणी में सर्वेक्षण करती जलशक्ति विभाग की टीम। - फोटो : Mandi
मंडी। जलशक्ति विभाग के सर्वेयर की संयुक्त टीम ने नगर निगम के वार्डों में प्रमुख बावड़ियों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया गया है। नगर निगम के प्रस्ताव के मुताबिक इन बावड़ियों का जीर्णोद्धार होगा। हालांकि इससे पूर्व इन प्राकृतिक जलस्रोतों के सैंपलों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट सही पाए जाने पर जलस्रोतों को प्राचीन स्वरूप में संवारा जाएगा। बावड़ियों के पास बैठने योग्य स्थान भी तैयार किया जाएगा। निगम के अधीन आने वाली 15 बावड़ियों का निरीक्षण कनिष्ठ अभियंता की अध्यक्षता में टीम कर रही है।
विज्ञापन

अन्य बावड़ियों का निरीक्षण भी जारी है। एस्टीमेट तैयार कर निगम को दिया जाएगा। उसके बाद बावड़ियों को इस तरह संवारा जाएगा कि आने वाले 20 साल तक पानी साफ रहे। सहायक अभियंता भानु प्रताप ने बताया कि 13 वार्डों की 57 बावड़ियों का निरीक्षण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन स्रोतों का दूसरे चरण का सर्वेक्षण कर जल को प्रयोग शाला में टेस्ट किया जाएगा। इन बावड़ियों की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार होगा, उसी के बाद नगर निगम बजट उपलब्ध करवाएगा। निर्माण कार्य के दौरान पानी के मूल स्रोत के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। स्रोत की सुरक्षा के लिए नालियों आदि का निर्माण किया जाएगा।

सुहड़ा और नेला वार्डों में भी सर्वे का काम पूरा कर लिया है। अन्य वार्डों में जारी है।
अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता को देखते हुए विभाग ने कनिष्ठ अभियंता और तीन सर्वेयरों को बावड़ियों का प्राक्कलन बनाने के लिए कार्य सौंपा है। 15 दिन के भीतर प्राक्कलन तैयार कर नगर निगम को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed