फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Surgical and Panchakarma training given

Mandi News: सर्जिकल और पंचकर्मा का दिया गया प्रशिक्षण

Thu, 19 Dec 2024 04:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
Surgical and Panchakarma training given
जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सकों के लिए कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सकों को पैरा सर्जिकल और पंचकर्मा का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर का समापन आयुष मंडी जोन की उपनिदेशक डॉ. आनंदी शैल ने किया। जिला आयुष अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में सभी चिकित्सा अधिकारियों को सर्जिकल तकनीक और पंचकर्मा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में डाॅ. प्रमोद पारिक ने विशेषज्ञ योग और स्वास्थ्य वृत्त का प्रशिक्षण दिया। डाॅ. विकास ने पंचकर्मा पद्धति का प्रशिक्षण दिया। शल्य चिकित्सा की पैरा सर्जिकल तकनीक से पारंगत किया गया। मरहम चिकित्सा के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि शिविर में सभी आयुर्वेदिक चिकित्सकों को विशेषज्ञ जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

इससे जिले के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करवाई जा सकेंगी। यह शिविर न केवल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के ज्ञान में वृद्धि करेगा, बल्कि आयुर्वेदिक चिकित्सा के महत्व को भी उजागर करेगा। शिविर के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हितेश शर्मा और डाॅ. विक्रांत ठाकुर को नोडल ऑफिसर बनाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed