फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sunny Eepans name confirmed

Mandi News: सन्नी ईपन के नाम पर मुहर, चार अन्य मनोनीत पार्षदों का इंतजार

Thu, 15 Oct 2026 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Sunny Eepans name confirmed
मनोनीत पार्षदों की एनओसी तैयार, हाउस में कांग्रेस का संख्या बल बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन

मनोनीत पार्षदों की दौड़ में संगठन के बीच चली खींचतान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी में मनोनीत पार्षदों में सन्नी ईपन का नाम फाइनल हो गया हैं। निगम की ओर से मनोनीत पार्षदों के नो ड्यूज (एनओसी) लगभग तैयार कर सरकार को भेज दी हैं। इस प्रक्रिया के साथ ही नगर निगम के हाउस में बैठने वाले चार अन्य मनोनीत पार्षदों के नाम पर सस्पेंस खत्म होने की उम्मीद है। इन पार्षदों के शामिल होने से कांग्रेस के दो निर्वाचित पार्षदों को भी बड़ा संबल मिलेगा। वर्तमान में हाउस में भाजपा के 12 पार्षद हैं मनोनीत पार्षदों के आने के बाद कांग्रेस के पार्षदों की संख्या भी बढ़कर 7 तक पहुंच जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से संगठन के पांच नामों संजय शर्मा, प्रकाश कश्यप, प्रदीप शर्मा, इकबाल अली और धर्मी देवी के नामों की चर्चा सबसे आगे है। संजय शर्मा 35 वर्षों से पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं और पूर्व में भी मनोनीत पार्षद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं प्रकाश कश्यप जिला कांग्रेस के महासचिव हैं प्रदीप शर्मा मर्ज एरिया गुटकर से, इकबाल अली मंगवाईं से और धर्मी देवी सुहड़ा मोहल्ला से लंबे समय से पार्टी और महिला मंडल से जुड़ी रही हैं। इसके राजकुमार दोंहदी से पूर्व पार्षद के पति हैं और योगराज जोकि मंगवाईं से पूर्व पार्षद रह चुके हैं, वह भी इस रेस में हैं। इसके साथ देवेंद्र कुमार, सीमा कुमारी और गोपाल भारती के नाम भी दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर निगम मंडी के आयुक्त डॉ. मदन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि सरकार की ओर से फिलहाल सन्नी ईपन के नाम की अधिसूचना जारी हो चुकी है जबकि अन्य चार नामों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed