{"_id":"6638b530d268e3a4f909c8c2","slug":"sundernagar-wrestler-jitendra-chauhan-won-two-bronze-medals-in-philippines-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सुंदरनगर के पहलवान जितेंद्र चौहान ने फिलीपींस में जीते दो कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सुंदरनगर के पहलवान जितेंद्र चौहान ने फिलीपींस में जीते दो कांस्य पदक
Mon, 06 May 2024 04:17 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 06 May 2024 04:17 PM IST
सार
फिलीपींस में आयोजित यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में सुंदरनगर निवासी पहलवान जितेंद्र चौहान ने दो कांस्य पद जीत के देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
पहलवान जितेंद्र चौहान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिलीपींस के टैगायटे शहर में आयोजित यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में भारतीय दल के सदस्य हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर निवासी पहलवान जितेंद्र चौहान ने दो कांस्य पद जीत के देश का नाम रोशन किया है। जितेंद्र चौहान ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में ग्रेपलिंग गी व नोगी में 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में राउंड रोबिन सिस्टम में जीत हासिल की और देश के लिए दो कांस्य पदक हासिल किए। ग्रेपलिंग गी में जितेंद्र चौहान का मुकाबला फिलीपींस व कजाकिस्तान के खिलाड़ियों और नोगी में दोनों मुकाबले कजाकिस्तान के खिलाड़ी के साथ हुए।
विज्ञापन
राउंड रोबिन सिस्टम में हुए मुकाबलों के बाद मिले अंक के आधार पर प्रतियोगिता में पदक दिये जाते हैं। दोनों ही भार वर्ग में हुए मुकाबलों में मिले अंक के आधार पर तृतीय स्थान पर रहने पर जितेंद्र चौहान को 2 कांस्य पदक से नवाजा गया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में दो पदक हासिल करने के साथ ही जितेंद्र चौहान का चयन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है। जो इस वर्ष अक्टूबर माह में कजाकिस्तान में आयोजित होगी।
विज्ञापन
जितेंद्र चौहान ने अपने पदक का श्रेय भारतीय ग्रेपलिंग एसोसिएशन व हिमाचल प्रदेश ग्रेपलिंग एसोसिएशन के मार्गदर्शन व सहयोग को दिया है। इधर, क्षत्रिय संघ सुंदरनगर के सलाहकार कृष्ण चंद्र महादेविया ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीतने और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित होने पर पर जितेंद्र चौहान को बधाई दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जितेंद्र चौहान हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के तौर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोमैहर जिला शिमला में कार्यरत हैं और इससे पहले भी अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।