फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sundernagar won badminton, Jogindernagar won Kho-Kho

Mandi News: बैडमिंटन में सुंदरनगर, खो-खो में जोगिंद्रनगर बना विजेता

Sun, 10 May 2026 12:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 10 May 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
Sundernagar won badminton, Jogindernagar won Kho-Kho
वुशु प्रतियोगिता में सुंदरनगर आईटीआई को ओवरऑल ट्रॉफी से सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्त्रोत:संस्
वुशू प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीआई मंडी की वंदना व 75 किलोग्राम भार वर्ग रेशमा बनी विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में आयोजित 19वीं जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीवाल और वुशू के मुकाबले खेले गए।
कबड्डी प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में आईटीआई मंडी ने चच्योट को 40-22 से हराया। दूसरे मुकाबले में आईटीआई बगस्याड़ ने कोटली को 30-19 से मात दी। पहले सेमीफाइनल में राजकीय आईटीआई जोगिंद्रनगर ने राजकीय आईटीआई थलौट को 60-31 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजकीय आईटीआई पीडब्ल्यूडी सुंदरनगर ने राजकीय आईटीआई कोटली को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खो-खो प्रतियोगिता के पहले मैच में आईटीआई चच्योट ने आईटीआई मंडी को चार अंकों से हराया। दूसरे मैच में आईटीआई जोगिंद्रनगर ने आईटीआई सुंदरनगर को दो अंकों से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में आईटीआई बगस्याड़ ने आईटीआई कोटली को नौ अंकों से हराया, जबकि चौथे मुकाबले में आईटीआई बरोटी ने आईटीआई पपलोग को एक अंक से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में आईटीआई जोगिंद्रनगर ने आईटीआई बरोटी को सात अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में आईटीआई चच्योट ने आईटीआई बगस्याड़ को चार अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में राजकीय आईटीआई जोगिंद्रनगर ने राजकीय आईटीआई चच्योट को हराकर खिताब जीता। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आईटीआई बगस्याड़ ने आईटीआई कोटली को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में आईटीआई जोगिंद्रनगर ने आईटीआई मंडी को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
वुशू प्रतियोगिता के 45 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीआई मंडी की वंदना प्रथम, सुंदरनगर की डिंपल द्वितीय तथा कोटली की काजल और सुंदरनगर की रिया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। 48 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीआई मंडी की सुप्रिया प्रथम, मंडी की शबनम द्वितीय तथा सुंदरनगर की दीक्षा और चच्योट की श्रुति तृतीय स्थान पर रहीं।
56 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीआई मंडी की महक प्रथम, कोटली की प्रियंका द्वितीय तथा बगस्याड़ की डिंपल तृतीय स्थान पर रहीं। 60 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीआई सुंदरनगर की ज्योति प्रथम तथा आईटीआई मंडी की सुनीता द्वितीय स्थान पर रहीं। 70 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीआई मंडी की बनीता विजेता रहीं। 75 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीआई मंडी की रेशमा प्रथम, मंडी की अदिति द्वितीय तथा चच्योट की आरती तृतीय स्थान पर रहीं।

समग्र वुशू प्रतियोगिता में आईटीआई मंडी प्रथम, सुंदरनगर द्वितीय और कोटली तृतीय स्थान पर रहा। राजकीय आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य इंजीनियर अजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर की आईटीआई संस्थानों की महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed