फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sundernagar State level Nalwad and Devta Mela will be held on the theme against drugs

Mandi News: सुंदरनगर ड्रग्स के खिलाफ थीम पर होगा राज्य स्तरीय नलवाड़ और देवता मेला

Wed, 14 Feb 2024 03:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 14 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Sundernagar State level Nalwad and Devta Mela will be held on the theme against drugs
राज्य स्तरीय नलवाड़ और देवता मेला सुंदरनगर इस बार परंपरागत तरीके व धूमधाम से मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय दोनों मेलों के आयोजन को लेकर मंगलवार को राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला कमेटी की बैठक चेयरमैन एवं एसडीएम गिरीश समरा की अध्यक्षता में हुई। इस बार सुंदरनगर ड्रग्स के खिलाफ थीम पर मेला मनाया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम गिरीश समरा ने बताया कि सुंदरनगर उपमंडल में दो राज्य स्तरीय मेले मनाये जाते हैं, जिसमें एक नलवाड़ मेला और दूसरा सुकेत देवता मेला है। इस बार 22 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला को किसान मेला के रूप में तथा 13 से 17 अप्रैल तक होने वाले राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला को विधिविधान के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभागाध्यक्षों से सुझाव मांगे। साथ ही मेले से संबंधित विभिन्न समितियों का गठन भी किया। मेले के दौरान ऐसे स्थानीय व्यक्तियों तथा संस्थाओं को मंच प्रदान किया जाएगा जो कृषि उपकरण बनाते हों और परंपरागत तरीके से खेती करते हों, ताकि वे मेले में आकर किसानों के साथ अपना अनुभव साझा कर सकें। मेला के दौरान खेल प्रतियोगिता, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता, फूड फेस्टिवल व साइकिल रेस आदि प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। बैठक में तहसीलदार अंकित शर्मा, बीडीओ विवेक चौहान सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed