फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sundernagar, Sarkaghat's leap in cleanliness, Nerchowk city backward

स्वच्छता में सुंदरनगर, सरकाघाट की लंबी छलांग, नेरचौक शहर पिछड़ा

Sat, 20 Nov 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sundernagar, Sarkaghat's leap in cleanliness, Nerchowk city backward
मंडी। शिक्षा, आध्यात्मिक पर्यटन और आधुनिक विकास के हब के रूप में तेजी से विकसित हो रही छोटी काशी मंडी से हमेशा बेहतर स्वच्छता की उम्मीद की जाती है। यह और बात है कि स्वच्छ शहरों की रैकिंग में मंडी जिला अब तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

कभी नगर निगम, परिषद या पंचायत के स्तर पर तो कभी नागरिकों के स्तर पर कमी रह गई। इस दफा नेरचौक को छोड़ अन्य शहरी निकायों ने व्यवस्थाओं में काफी सुधार किया। यही वजह रही कि मंडी नगर निगम के अलावा सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट नगर परिषद और करसोग और रिवालसर नगर पंचायत ने स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा सुधार किया है।
विज्ञापन

सुंदरनगर ने 348 की छलांग लगाकर और सरकाघाट ने 339 रैंक की लंबी छलांग लगाई है। इन सबके बीच आधुनिक शहरों की तर्ज पर विकसित हो रहे नेरचौक की नगर परिषद फिसड्डी रही है। 194 रैंक की गिरावट के साथ नेरचौक 502 से सीधे 696 पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
स्वच्छ सर्वेक्षण निकाय 2020 2021 रैंक+सुधार/-गिरावट
मंडी नगर निगम 172 155 +17
सुंदरनगर नगर परिषद 864 516 +348
जोगिंद्रनगर नगर परिषद 707 520 +187
सरकाघाट नगर परिषद 683 344 +339
नेरचौक नगर परिषद 502 696 -194
करसोग नगर पंचायत 696 559 +137
रिवालसर नगर पंचायत 462 334 +128
...
2016 में ग्रामीण स्वच्छता में मंडी आया था पहले स्थान पर
मंडी जिले को ग्रामीण स्वच्छता में 2016 में देशभर में पहला पुरस्कार मिल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समय सरकार और जिला प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए यह सम्मान दिया था। लेकिन मंडी के शहरी क्षेत्रों में आशा अनुरूप स्वच्छता को लेकर काम नहीं हो पाया है। स्वच्छता के पैमाने में उतार चढ़ाव के आगे कुछ खास मंडी जिला नहीं कर सका है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed