{"_id":"6ab81432544371a393099f04","slug":"sundernagar-police-seized-440-cases-of-beer-loaded-on-a-truck-on-the-four-lane-highway-mandi-news-c-90-1-mnd1021-215067-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर पुलिस ने फोरलेन पर ट्रक में लोड बीयर की 440 पेटियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर पुलिस ने फोरलेन पर ट्रक में लोड बीयर की 440 पेटियां पकड़ीं
विज्ञापन
चंडीगढ़ से कुल्लू ले जाई जा रही थी खेप
एक सप्ताह में अवैध शराब की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत डैहर पुलिस चौकी की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार तड़के करीब डेढ़ बजे डैहर चौकी प्रभारी एएसआई योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगाए गए नाके के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलासपुर फोरलेन के रास्ते मंडी की ओर अवैध शराब ले जाई जा रही है।जांच के दौरान ट्रक से केवल पंजाब में बिक्री के लिए मान्य बीयर की 440 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 5,280 बोतलें थीं। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया ट्रक मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र का है और उसका चालक ही वाहन का मालिक भी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चालक बीयर की यह खेप चंडीगढ़ की ओर से लेकर आ रहा था और इसे कुल्लू पहुंचाने की तैयारी में था। डैहर पुलिस की सतर्कता के चलते अवैध शराब की यह खेप गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही पकड़ ली गई। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी चालक एवं ट्रक मालिक गोपाल दास (55), निवासी गांव महोटला, तहसील बल्ह, जिला मंडी के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे ठीक एक सप्ताह पहले भी धनोटू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 110 पेटियां अवैध शराब बरामद की थी।