फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sundarnagar's Sehli will smell with the fragrance of litchi

Mandi News: लीची की महक से महकेगा सुंदरनगर का सेहली

Sun, 27 Jul 2025 03:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 03:41 PM IST
विज्ञापन
Sundarnagar's Sehli will smell with the fragrance of litchi
20 हेक्टेयर क्षेत्र में 13 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर का सेहली गांव अब लीची की महक से महकेगा। यहां पर 20 हेक्टेयर क्षेत्र में 13 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इससे किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी।
बागवानी विभाग ने सेहली की जलवायु और मिट्टी को लीची उत्पादन के लिए अनुकूल पाया है। इसलिए यहां पर 13 हजार से अधिक लीची के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विभाग की ओर से लाभार्थियों को गुणवत्ता युक्त पौधों के साथ-साथ ड्रिप सिंचाई प्रणाली, मल्चिंग सुविधा और तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसानों को छंटाई, कीट एवं रोग नियंत्रण, जैविक उपायों तथा देखरेख की उन्नत विधियों पर भी प्रशिक्षित किया गया। इससे उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार और जल संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत सुंदरनगर के कलौहड़ में अमरूद, कुंठाई में मौसमी, पलोहटा में जापानी फल, खगराओं में प्लम के क्लस्टर के बाद सेहली पंचायत में लीची का उत्पादन होगा। 20 हेक्टेयर यानी 250 बीघा क्षेत्र में लीची के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
एक करोड़ रुपये की कमाई
लीची के बगीचे में पहली फसल पांच साल के बाद आएगी। इसमें कम से कम 50 लाख रुपये तक आय होगी। उसके बाद अगले पांच साल में यह बगीचा एक करोड़ रुपये की कमाई देने वाला बगीचा बन जाएगा।



......
सुंदरनगर के सेहली पंचायत की जलवायु और मिट्टी लीची उत्पादन के लिए पूरी तरह अनुकूल है। विभाग ने यहां पर करीब 250 बीघा जमीन को एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत लीची हब बनाने के लिए पौधे लगाना शुरू कर दिए हैं। इसके तहत 13500 लीची के पौधे लगेंगे। जो अगले पांच साल के बाद फसल देना शुरू कर देंगे।
-डाॅ. राजेश कुमार शर्मा, एचपी शिवा प्रोजेक्ट जिला समन्वयक व एसएमएस, बागवानी विभाग सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed