फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sundarnagar Municipal Council is ready to operate two liquor shops

Mandi News: सुंदरनगर नगर परिषद शराब के दो ठेकों के संचालन के लिए तैयार

Sat, 19 Apr 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sundarnagar Municipal Council is ready to operate two liquor shops
सुंदरनगर (मंडी)। पार्षदों के हंगामे के बीच नगर परिषद सुंदरनगर शराब के ठेकों के संचालन के लिए तैयार हो गई है। शनिवार को होने वाली नीलामी पर अब नगर परिषद सुंदरनगर की नजर है। इसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इससे पहले वीरवार को हुई नगर परिषद सुंदरनगर की बैठक में अध्यक्ष समेत अन्य भाजपा पार्षद इसका विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन

सुंदरनगर शहर में शराब के दो ठेके नीलामी में शेष रह गए हैं। इनके संचालन का जिम्मा हाल में प्रदेश सरकार ने नगर परिषद को दिया है। नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा समेत अन्य पार्षदों ने ठेकों के संचालन के लिए सरकार से वित्तीय सहायता और स्टाफ की मांग की है। अध्यक्ष का कहना है कि नगर परिषद के पास इतना स्टाफ नहीं है कि ठेकों का संचालन किया जा सके।
विज्ञापन

सुंदरनगर में दोनों ठेकों का आधार मूल्य तीन करोड़ रुपये है। इसमें से नगर परिषद सुंदरनगर को लाइसेंस फीस के रूप में पांच फीसदी राशि जमा करवानी होगी। कुल 12 किस्तों में आधार मूल्य के तीन करोड़ रुपये चुकाने होंगे। इसके लिए आबकारी विभाग ने 30 अप्रैल का समय दिया है। दोनों शराब के ठेके बीबीएमबी कॉलोनी में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद सुंदरनगर के कार्यकारी अधिकारी हितेश ने कहा कि नगर परिषद शराब ठेकों के संचालन के लिए तैयार है। शनिवार को होने वाली नीलामी पर नजर है। उसके बाद आगे की तैयारियां शुरू की जाएंगी। पार्षदों के विरोध को लेकर भी अधिकारियों को बताया जाएगा।

उधर, आबकारी विभाग के राज्य उपायुक्त वरुण कटोच ने बताया कि शनिवार को फिर से ठेकों की नीलामी करवाई जाएगी। जिले में 62 ठेकों की अभी तक नीलामी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में कोई भी हिस्सा ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed