फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sukhu Sarkar has cheated women: Daisy

सुक्खू सरकार ने महिलाओं को ठगने का किया काम : डेजी

Tue, 11 Nov 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sukhu Sarkar has cheated women: Daisy
मंडी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने मंडी प्रवास के दौरान जिला महिला मोर्चा की नवगठित पदाधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक संगठनात्मक बैठक की। प्रदेशभर में होने वाली परिचय बैठकों का शुभारंभ मंगलवार को मंडी से किया गया।
विज्ञापन

डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त दिशा देने की आवश्यकता है, ताकि भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस बैठक का उद्देश्य महिलाओं में नया जोश और उमंग भरना है। कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने महिलाओं से किए वादों को पूरा नहीं किया है। यह सरकार झूठी गारंटियों और झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई। भाजपा महिला मोर्चा अब सड़कों पर उतरकर इस सरकार की वास्तविकता को उजागर करेगा।
विज्ञापन


उधर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महिला मोर्चा के कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। महिलाएं आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा केवल एक राजनीतिक छलावा साबित हुआ है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, पूर्व विधायक एवं महामंत्री कमलेश कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed