फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Studying in the district library, having to go to SP and DC office to drink water.

Mandi News: जिला पुस्तकालय में पढ़ाई, पानी पीने जाना पड़ रहा एसपी और डीसी कार्यालय

Wed, 02 Oct 2024 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 02 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Studying in the district library, having to go to SP and DC office to drink water.
जिला पुस्तकालय में पढ़ाई के लिए पहुंची युवती एसपी कार्यालय के कूलर से पानी भरती हुई। संवाद
स्थापना के 66 साल बाद भी सही नहीं हो पाई पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन

विद्यार्थी घर से ही पानी की बोतल लाने को हो रहे मजबूर
रोजाना पढाई करने के लिए आते हैं 300 से 400 विद्यार्थी
अमर उजाला पड़ताल भाग 2
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला पुस्तकालय में पीने के पानी की सही व्यवस्था न होने से विद्यार्थी बाहर से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। पढ़ाई छोड़कर मजबूरी में उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय की दूसरी मंजिल या उपायुक्त कार्यालय परिसर में लगाए कूलर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। 1958 में वल्लभ डिग्री कॉलेज में पुस्तकालय की स्थापना के बाद वर्तमान में जिला पुस्तकालय पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चलाया जा रहा है।
यहां पर हालांकि शौचालय के साथ पीने के पानी का कैंपर भी रखा गया है, लेकिन यह शौचालय साथ रखा होने के कारण विद्यार्थी उसका उपयोग नहीं कर रहे हैं।
जिला पुस्तकालय में रोजाना 300 से 400 अभ्यर्थी पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। पीने के पानी की सही व्यवस्था न होने के चलते अधिकतर विद्यार्थी घर से ही बोतल साथ लाते हैं। भवन छोटा होने के कारण वर्तमान में एक समय में 73 विद्यार्थी ही पढ़ाई कर पा रहे हैं, जबकि कई जगह न मिलने से वापस लौट रहे हैं। पुस्तकालय के बाहर कोर्ट का कार्य करने वाले कुछ टाइपिस्ट भी बैठते हैं। ऐसे में यहां दिनभर लोगों का यहां आना जाना लगा रहता है। ऐसे में उन्हें भी पानी के लिए विद्यार्थियों की तरह इधर-उधर भटकना पड़ता है। जिला पुस्तकालय प्रबंधन की मानें तो यहां पर कूलर लगाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

बॉक्स

200 रुपये है पंजीकरण फीस
जिला पुस्तकालय में पढ़ाई करने आने वालों विद्यार्थियों से पंजीकरण फीस 200 रुपये आजीवन ली जा रही है। बशर्ते विद्यार्थियों को तीन साल बाद पंजीकरण को रिन्यू करवाना होता है। जिला पुस्तकालय में वर्तमान में 3 लाइब्रेरियन, 1 क्लर्क और 3 चपरासी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि पुस्तकालय में सफाई कर्मी की कमी प्रबंधन को खल रही है। प्रबंधन की मानें तो पहले की अपेक्षा अब बेहद कम सदस्य लाइब्रेरी से किताबें पढ़ने के लिए लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
भेज दी है कूलर लगाने के लिए फाइल
जिला पुस्तकालय की लाइब्रेरियन मीना वर्मा ने बताया कि 30 सितंबर को परिसर के अंदर कूलर लगाने के लिए फाइल वल्लभ डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल के पास साइन के लिए भेजी है। जैसे ही वहां से मंजूरी मिलती है। जिला पुस्तकालय के अंदर कूलर लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के अंदर पीने के पानी के लिए कैंपर रखा जाता है, लेकिन शौचालय के साथ होने से विद्यार्थी उसका कम उपयोग कर रहे हैं। पुस्तकालय में जगह की कमी के चलते ऐसी दिक्कत आ रही है। जल्द ही यहां कूलर की व्यवस्था करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed