{"_id":"620cfe396d0b760f3f67e4fc","slug":"students-will-be-welcome-on-the-red-carpet-mandi-news-sml399770254","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड कारपेट पर होगा विद्यार्थियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड कारपेट पर होगा विद्यार्थियों का स्वागत
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के एक निजी स्कूल में नौनिहालों के आगमन को लेकर कक्षा को सैनिटाइज करती कर्मचारी। संव?
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कोविड के चलते वीरवार को फिर से उपमंडल के करीब 40 सरकारी और निजी स्कूलों में आज करीब दस हजार विद्यार्थी स्कूल पहुंचेंगे। यहां उन्हें ऑफलाइन शिक्षा दी जाएगी।
इस दौरान कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी कक्षाओं को सैनिटाइज करवाया गया है। विद्यार्थियों के स्वागत के लिए सभी शिक्षण संस्थानों ने तैयारियां कर ली हैं। कुछ शैक्षणिक संस्थानों में रेड कारपेट बिछा कर विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। शहर के गरोडू स्थित न्यू क्रिसेंट प्रबंधन ने गेट से परिसर के अंतर तक रेड कारपेट बिछाई जाएगी। नन्हें विद्यार्थियों को फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया जाएगा।
माउंट मौर्या इंटरनेशनल, असेंट पब्लिक स्कूल बृजमंडी और झलवाण स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में भी नौनिहालों के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। शहरी क्षेत्र के दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल और राजकीय बाल और कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर समेत आसपास के स्कूलों में भी बच्चों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। न्यू क्रिसेंट स्कूल के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा, राजकीय कन्या पाठशाला के प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने बताया कि कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई से पहले सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
इस बारे में एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि उपमंडल के सभी स्कूलों में नौनिहालों के आगमन को लेकर कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने के बारे में सभी को निर्देश दिए हैं।