फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students will be welcome on the red carpet

रेड कारपेट पर होगा विद्यार्थियों का स्वागत

Wed, 16 Feb 2022 07:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
Students will be welcome on the red carpet
जोगिंद्रनगर के एक निजी स्कूल में नौनिहालों के आगमन को लेकर कक्षा को सैनिटाइज करती कर्मचारी। संव? - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कोविड के चलते वीरवार को फिर से उपमंडल के करीब 40 सरकारी और निजी स्कूलों में आज करीब दस हजार विद्यार्थी स्कूल पहुंचेंगे। यहां उन्हें ऑफलाइन शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी कक्षाओं को सैनिटाइज करवाया गया है। विद्यार्थियों के स्वागत के लिए सभी शिक्षण संस्थानों ने तैयारियां कर ली हैं। कुछ शैक्षणिक संस्थानों में रेड कारपेट बिछा कर विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। शहर के गरोडू स्थित न्यू क्रिसेंट प्रबंधन ने गेट से परिसर के अंतर तक रेड कारपेट बिछाई जाएगी। नन्हें विद्यार्थियों को फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

माउंट मौर्या इंटरनेशनल, असेंट पब्लिक स्कूल बृजमंडी और झलवाण स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में भी नौनिहालों के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। शहरी क्षेत्र के दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल और राजकीय बाल और कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर समेत आसपास के स्कूलों में भी बच्चों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। न्यू क्रिसेंट स्कूल के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा, राजकीय कन्या पाठशाला के प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने बताया कि कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई से पहले सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि उपमंडल के सभी स्कूलों में नौनिहालों के आगमन को लेकर कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने के बारे में सभी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed