फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students took out a rally in the city by boycotting the classes

कक्षाओं का बहिष्कार कर छात्रों ने शहर में रैली निकाल किया प्रदर्शन

Fri, 06 Aug 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Students took out a rally in the city by boycotting the classes
मंडी बाल स्कूल के छात्र रैली निकालते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। शहर के यू ब्लॉक में पार्किंग निर्माण के दौरान विजय छात्र स्कूल मंडी की कैंटीन, मंच और खेल मैदान को नुकसान पहुंचने के मामले में विद्यार्थियों ने शुक्रवार को रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। कक्षाओं का बहिष्कार कर छात्र स्कूल गेट पर बैठ गए और सरकार-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर निर्माण बंद करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कहा कि पार्किंग को किसी अन्य स्थान पर बनाया जाए। रैली और प्रदर्शन करीब तीन घंटे चला। माहौल बिगड़ता देख पुलिस टीम के साथ एसडीएम सदर रीतिका भी मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे तक छात्रों की काउंसलिंग करने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

छात्रों ने अपनी मांगें एसडीएम के समक्ष रखीं। मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने कक्षाएं लगाईं। इसके बाद निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों को एसडीएम ने बातचीत के लिए बुलाया। सुबह नौ से साढ़े तीन बजे तक काम बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि निर्माण कार्य से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। कैंटीन, मैदान और मंच को नुकसान पहुंचाया गया है। स्कूल प्रधानाचार्य परस राम सैणी ने कहा कि प्रशासन के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने कक्षाएं लगाने की हामी भरी है। उन्होंने शिक्षकों पर लगाए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
...
दोनों पक्षों को सुना गया है। विद्यार्थियों की मांगों का हल निकाला जाएगा। सुबह नौ से शाम साढ़े तीन बजे तक कार्य बंद करने के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी को कहा गया है। मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है।
-रितिका, एसडीएम मंडी
...
शिक्षकों ने बना रखी थी पार्किंग, निर्माण के लिए की मनाही तो प्रपंच
कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी नीतिश शर्मा ने कहा कि बहुमंजिला पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स सरकार बनवा रही है। नियमों के तहत कार्य हो रहा है। कुछ शिक्षकों ने स्कूल परिसर में पार्किंग बना रखी थी, निर्माण कार्य के दौरान गाड़ियों को हटाने के लिए कहासुनी के बाद यह सुनियोजित प्रपंच रचा जा रहा है।

...
मलबा फेंक रही टिपर और जेसीबी जब्त
मंडी एनएच पर सुकेती में मलबा फेंक रही एक जेसीबी और टिपर को वन विभाग ने जब्त किया है। डीएफओ एसएस कश्यप ने कहा कि शिकायत मिली थी कि निर्माण का मलबा सुकेती में फेंका जा रहा है। मंडी नगर निगम में अभी तक डंपिंग साइट का चयन नहीं किया गया है जहां निर्माण का मलबा ठिकाने लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed