फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students and teachers will understand the depths of history: Vice Chancellor

इतिहास की गहराइयां समझेंगे छात्र और शिक्षक : कुलपति

Tue, 09 Sep 2025 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Students and teachers will understand the depths of history: Vice Chancellor
एसपीयू में किया इतिहास सोसायटी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के इतिहास विभाग में इतिहास सोसायटी का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण आचार्य राजेश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. सनील ठाकुर अधिष्ठाता योजना एवं विकास उपस्थित रहे।

कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि यह केवल एक सोसायटी का गठन नहीं है बल्कि यह एक ऐसा मंच है जहां छात्र, शिक्षक और शोधार्थी मिलकर इतिहास की गहराइयों को समझेंगे, नए दृष्टिकोण विकसित करेंगे और समाज के लिए उपयोगी विचार प्रस्तुत करेंगे। इस सोसायटी के माध्यम से विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व, बौद्धिक क्षमता और नेतृत्व गुणों का विकास कर सकेंगे।
विज्ञापन

आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि इतिहास सोसायटी का गठन विभाग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। विशिष्ट अतिथि सनील ठाकुर ने कहा कि इतिहास सोसायटी विद्यार्थियों के लिए इतिहास को जीवंत रूप में जानने और समझने का अवसर है। कुलपति ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने वाले इतिहास विभाग के छात्र लखविंदर सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य विकेश कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, शोधार्थी राहुल, वेद प्रकाश, सुरेखा, डोल्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed