फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Student Council will agitate for demands: Chirag

मांगों के लिए आंदोलन करेगी विद्यार्थी परिषद : चिराग

Sat, 01 Feb 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Student Council will agitate for demands: Chirag
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंडी विभाग संयोजक चिराग ठाकुर ने कहा कि समस्याओं एवं मांगों को लेकर छात्र संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। पहले प्रत्येक महाविद्यालय में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद इकाई स्तर पर धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदेश के कोने-कोने में प्रत्येक इकाई सांकेतिक भूख हड़ताल करेगी। सरकार को जगाने के लिए मुख्य प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी में चिराग ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो 10 गारंटियां दी थीं, उसमें से एक भी गारंटी प्रभावी रूप से पूरी नहीं हो पाई है। युवाओं को 5 लाख रोजगार देने का वादा किया गया था लेकिन पिछली सरकार की ओर से स्वीकृत पदों को भी अभी तक नहीं भरा गया है। नशे के धंधे में संलिप्त लोगों पर सरकार शिकंजा नहीं कस पाई है। पिछले दो वर्षों में प्रदेश में 458 यौन शोषण, 138 हत्याएं, 1643 चोरियां एवं 51 झगड़े के मामले सामने आए हैं। अस्पतालों के बाहर मरीजों की कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

सरकार एक के बाद एक छात्र विरोधी फैसले ले रही है। शिक्षण संस्थान बंद किए जा रहे हैं। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में पदों को स्थायी रूप से नहीं भरा जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की जमीन को भी सरकार टूरिज्म विभाग को सौंप रही है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी अभी तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed