{"_id":"672f925a4207eac189031350","slug":"student-bhumika-honored-in-dugilag-school-mandi-news-c-89-1-ssml1015-134437-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डुगीलग स्कूल में छात्रा भूमिका को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डुगीलग स्कूल में छात्रा भूमिका को किया सम्मानित
Sat, 09 Nov 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 09 Nov 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुगीलग में छात्रा भूमिका ठाकुर को सम्मानित किया गया। छात्रा ने जिला स्तरीय विज्ञान मेले की निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी में गत छह और सात नवंबर को जिला स्तरीय विज्ञान मेला मनाया गया था। इसमें विज्ञान और गणित विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी, इनोवेटिक मॉडल, गणित ओलंपियाड, निबंध लेखन और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं। डुगीलग की छात्रा ने निबंध लेखन में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने कहा कि छात्रा भूमिका की उपलब्धि पर उसे सम्मानित किया गया है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी। संवाद