फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Stressed out after D.El.Ed exam, student attempts suicide, referred to Tanda

Mandi News: डीएलएड परीक्षा के बाद तनाव में आई छात्रा ने किया खुदकुशी का प्रयास, टांडा रेफर

Sat, 20 Jun 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Stressed out after D.El.Ed exam, student attempts suicide, referred to Tanda
जहरीले पदार्थ का किया सेवन, जोगिंद्रनगर में दो दिन पहले दी थी परीक्षा, हालत नाजुक
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच, परिजनों के दर्ज किए बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। डीएलएड की परीक्षा देने के बाद तनाव में आई 17 वर्षीय छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया। छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार थल्टूखोड़ क्षेत्र के धरयाण गांव की छात्रा ने दो दिन पहले जोगिंद्रनगर में डीएलएड की परीक्षा दी थी। छात्रा के पिता प्रकाश ने बताया कि परीक्षा के बाद से उनकी बेटी परेशान चल रही थी। बीते वीरवार रात को उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे देर रात जोगिंद्रनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे टांडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, जोगिंद्रनगर पुलिस ने जोगिंद्रगनर अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। छात्रा की गंभीर स्थिति के कारण उसके बयान नहीं लिए जा सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दवा की ओवरडोज से व्यक्ति की हालत बिगड़ी
जोगिंद्रनगर में ही एक अन्य मामले में दवा की ओवरडोज लेने से 40 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। उसे नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर किया गया। इसके अलावा मोहनघाटी निवासी 50 वर्षीय शुभकरण के अचानक बेसुध होने पर उन्हें भी जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें टांडा रेफर कर दिया। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि वीरवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक तीन गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed