{"_id":"65f05fd415e6e6190505999e","slug":"streets-will-be-illuminated-with-led-lights-new-parks-will-be-built-mandi-news-c-90-1-ssml1045-121694-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एलईडी लाइटों से जगमग होंगी गलियां, नए पार्क बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एलईडी लाइटों से जगमग होंगी गलियां, नए पार्क बनेंगे
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर नगर परिषद ने अवार्ड किए 44 लाख के नए विकास कार्य
हर वार्ड में नए रास्तों का निर्माण होगा, स्वच्छता कार्य भी पकड़ेंगे रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में अनुमानित 44 लाख रुपये के नए विकास कार्य संबंधित ठेकेदारों को अवार्ड हो गए हैं। हर वार्ड में नए रास्तों का निर्माण होगा। अंधेरी गलियां एलईडी लाइट से जगमगाएंगी। पार्कों के निर्माण और स्वच्छता कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे।
सात वार्डों की करीब आठ हजार आबादी को नए विकास कार्यों से लाभान्वित करने के लिए अनुमानित 44 लाख रुपये आगामी तीन माह के अंतराल में खर्च होंगे। इनमें अधिकांश वार्डों में पक्के रास्तों का निर्माण होगा। 20 नई एलईडी लाइट भी लगेंगी। शहरी क्षेत्र में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य भी चल रहा है। मच्छयाल स्थित डपिंग साइट में शेडों के निर्माण के लिए भी 10 से 15 लाख रुपये के बजट को खर्च करने की योजना है। नगर परिषद क्षेत्र की गांधी वाटिका के जीर्णोद्धार को लेकर अनुमानित 17 लाख रुपये की धनराशि खर्च हो चुकी है। सेल्फी प्वाइंट और कैफे हट की सुविधा भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी। अनुमानित तीस लाख रुपये गांधी वाटिका के जीर्णोद्धार पर खर्च करने की योजना है।
उधर, नगर परिषद की अध्यक्षा प्रेरणा ज्योति और उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में सातों वार्डों के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए शहरी विकास विभाग से भी बजट की मांग की जाएगी। पार्किंग के लिए वार्डों में स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, नप के ईओ आदित्य चौहान ने बताया कि बजट को खर्च करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। विकास कार्यों को पूरा करने के लिए ठेकेदारों को तीन माह का समय निर्धारित किया गया है। पूर्व में स्वीकृत विकास कार्य भी प्रगति पर चल रहे हैं।