फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Street play gives message of clean air and de-addiction

Mandi News: नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छ हवा और नशामुक्ति का संदेश

Tue, 15 Sep 2026 04:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
Street play gives message of clean air and de-addiction
सुंदरनगर (मंडी)। स्वच्छ हवा, स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश देने के लिए मंगलवार को सुंदरनगर के महाराणा प्रताप चौक में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटकों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम स्वच्छ हवा एवं नशामुक्त सुंदरनगर अभियान के तहत हुआ। सुंदरनगर के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने, स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों में नशे के कारण परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को सामने रखा। साथ ही स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अमर नेगी ने विद्यार्थियों को स्वच्छ हवा और नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में तहसीलदार निहरी अनुभव तंवर और क्रयाश के संस्थापक डॉ. धर्मेश शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed