{"_id":"67b4d156ffe83f92df0162bc","slug":"strategy-made-against-chitta-in-nalsar-mandi-news-c-90-1-mrt1064-148248-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नलसर में चिट्टा के खिलाफ बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नलसर में चिट्टा के खिलाफ बनी रणनीति
विज्ञापन
नलसर पंचायत में चिट्टे माफिया के खिलाफ आयोजित बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि व ग्रामीण।
बग्गी (मंडी)। नलसर पंचायत में चिट्टा के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए रणनीति तैयार की गई। मंगलवार को पंचायत उपप्रधान विनोद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह, व्यापार मंडल, ट्रक यूनियन, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
बैठक में चिट्टा के खिलाफ मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत का यदि कोई व्यक्ति चिट्टा के मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसे पंचायत के सभी अधिकारों से वंचित कर दिया जाएगा। पंचायत में चिट्टा के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए हर वार्ड में कमेटियों का गठन किया गया। उपप्रधान विनोद कुमार ठाकुर ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हमें चिट्टा की चपेट में आने वाले हर व्यक्ति का सहयोग कर उसको इस लत से बाहर निकालना है।
जो चिट्टा का अवैध धंधा कर रहे हैं, उन्हें पकड़वाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। कोई चिट्टा तस्कर को पकड़वाता है तो पंचायत उसे 11,000 रुपये नकद इनाम राशि देगी। शीघ्र एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी की अध्यक्षता में नलसर कस्बे में चिट्टा के खिलाफ एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें पंचायत के महिला, पुरुष, युवा और विभिन्न संस्थाओं के लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
0000