फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   stop counting of vote in sandhole, mandi news, himachal news, election

मतपत्रों में गड़बड़ी पर संधोल पंचायत में रोकी वोटों की गिनती

Wed, 20 Jan 2021 12:14 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
stop counting of vote in sandhole, mandi news, himachal news, election
जोगिंद्रनगर की हारगुनैन पंचायत में मतदान के लिए कच्चे रास्ते से होकर जाते ग्रामीण। - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत संधोल के वार्ड नंबर पांच में मतदान करवाने कई टीम ही मतपत्र पर मतदाताओं के नाम लिखती रही। शिकायत पर चुनाव आयोग ने मतपेटियों को सील कर स्ट्रांग रूम में जांच के लिए रख दिया है। यहां वार्ड नंबर पांच में मतदान को रद्द कर पूरी पंचायत में वोटों की गिनती पर रोक लगा दी है।
ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों पर लापरवाही की गाज गिर सकती है। इसकी पुष्टि जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने की है। एसडीएम धर्मपुर सुनील वर्मा के ध्यान में जैसे ही मामला आया तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से एक टीम पंचायत में भेजकर मामले की जांच करवाई तो शिकायत सही पाई गई। मौके पर पहुंची टीम ने पूरी पंचायत की सभी मतपेटियों को तुरंत प्रभाव से सील करके उन्हें धर्मपुर स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम धर्मपुर सुनील वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सिर्फ वार्ड नंबर 5 में ही यह बात सामने आई है। अन्य वार्डों में ऐसा नहीं हुआ है। इस संदर्भ में डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर और चुनाव आयोग के उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि धर्मपुर उपमंडल में पंचायत प्रधानों के चुनाव पर फिलहाल कोर्ट ने रोक लगा रखी है जिसके चलते यहां उपप्रधान, वार्ड सदस्य, बीडीसी और जिला परिषद के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान यह स्पष्ट हो जाना था कि किस मतदाता ने किस प्रत्याशी को अपना वोट दिया, जबकि मतदान को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है। यह कारनामा किसके इशारे पर हुआ, चर्चा का विषय बना हुआ है।
000

मंडी की ग्राम पंचायत कौलुहड में मतदान के लिए लगी लाइन।

मंडी की ग्राम पंचायत कौलुहड में मतदान के लिए लगी लाइन।- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed