फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Stone fruit orchards are buzzing, gardeners said, there will be bumper yield

Mandi News: गुठलीदार फलों के बाग गुलजार, बागवान बोले, होगी बंपर पैदावार

Tue, 19 Mar 2024 11:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 19 Mar 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
Stone fruit orchards are buzzing, gardeners said, there will be bumper yield
गोहर (मंडी)। जिला मंडी में बारिश और बर्फबारी के बाद पर्याप्त नमी होने से गुठलीदार फलों के बागों में फूलों की बहार आ गई है। मौसम में गर्माहट आने के बाद तेजी से फूलों के खिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्लम, खुमानी और अन्य गुठलीदार फलों के पौधों में फूल खिलने से बागवानों में उत्साह है।
विज्ञापन

कुलदीप कुमार, मनोज कुमार, मेशु, घनश्याम, दुष्यंत, नेत्र सिंह ठाकुर, सुमन्नी, हेमराज ठाकुर, ममता ठाकुर, तेज सिंह और नारायण सिंह आदि बागवानों ने बताया कि मौसम खुलने और पर्याप्त नमी से गुठलीदार फलों के पौधे में फूल आ गए हैं। मंडी जिला में प्लम, मेरिपोजा, रेड ब्यूट, फ्रंटियर, ब्लैक एंबर, फार्च्यून, एंजा लीनो, सेंटा रोज प्रजातियां बागवानों ने बगीचों में लगाई है। इन पौधों में फूल खिलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

करसोग, नाचन, सिराज और आसपास के बागवान सेब बागवानी छोड़ अब प्लम की बागवानी पर जोर देने लगे हैं। बागवानों ने प्लम के बगीचे तैयार कर सेब के मुकाबले ज्यादा मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के व्यापारियों में दीवान चंद, हंस राज, महेंद्र कुमार, मनोज ठाकुर और गीतानंद ने बताया कि प्लम आसानी से 80 से 130 रुपये तक प्रति किलो के हिसाब से बिक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज और डॉ. चिंत राम ठाकुर ने बताया कि तापमान में गर्माहट आने से फूलों के खिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडी जिला के बगीचों में लाल सफेद और गुलाबी फूलों से बहार आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed