फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Stone fell from the hill on the worker laying pipe on the road, died on the spot

सड़क पर पाइप बिछा रहे मजदूर पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौके पर मौत

Wed, 01 Sep 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Stone fell from the hill on the worker laying pipe on the road, died on the spot
गोहर(मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र में पटिकरी-क्षीमलीधार सड़क पर काम कर रहे मजदूर की पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई। पत्थर की चपेट में आने पर मजदूर सड़क से नीचे लुढ़क गया। सिर और टांग में गहरी चोट लगने से उसके मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

व्यक्ति की पहचान बाबू राम पुत्र केशव राम, गांव टाटर, डाकघर बटवाड़ा, तहसील सुंदरनगर, उम्र 51 वर्ष के रूप में हुई है। इस हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाबू राम पटिकरी से क्षीमलीधार सड़क पर ठेकेदार के पास बतौर मजदूर काम कर रहा था। बुधवार सुबह जब वह कंप्रेशर पाइप बिछा रहा था इस दौरान ढांक से अचानक एक पत्थर उसकी टांग पर लग गया।
विज्ञापन

पत्थर की चपेट में आने से मजदूर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गिर गया। इस कारण उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आईं। घायल ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर के लिए हैं। शव को जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed