फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Stolen music system by breaking the glass of car parked outside the house

Mandi News: घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चुराया म्यूजिक सिस्टम

Thu, 11 Apr 2024 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Apr 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Stolen music system by breaking the glass of car parked outside the house
बल्ह घाटी के बैहना में कार के तोड़े गए शीशे। संवाद
बैहना (मंडी)। पुलिस चौकी गागल के तहत बैहना गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया। शिकायतकर्ता धनदेव पुत्र राजू राम निवासी बैहना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने मंगलवार रात को कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब कार को देखा तो उसका शीशा टूटा हुआ था और अंदर से म्यूजिक सिस्टम गायब था।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि नगर निगम के वार्ड नंबर 14 बैहना और गुटकर क्षेत्र में चोरी की लगातार बढ़ती वारदातों से लोगों में खौफ बढ़ गया है। इससे पहले बीते दो माह पूर्व गुटकर क्षेत्र से बाइक चोरी हो चुकी है। इसके बाद मारुति कार से चोरों ने म्यूजिक सिस्टम चुराया था। अब फिर से कार का शीशा तोड़कर म्यूजिक सिस्टम उड़ा लिया है। उधर, एसएचओ बल्ह आईपीएस गौरव सिंह ने बताया कि बैहना में हुई चोरी मामले में पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed