{"_id":"67ff9ba66bdf586c3c0135fa","slug":"state-level-de-addiction-race-in-tihra-tomorrow-mandi-news-c-90-1-mnd1001-153425-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: टिहरा में राज्य स्तरीय नशा मुक्ति दौड़ कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: टिहरा में राज्य स्तरीय नशा मुक्ति दौड़ कल
Thu, 17 Apr 2025 09:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 17 Apr 2025 09:27 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर/टिहरा (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में नशे के कहर से बचाने और युवाओं तथा अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति समिति की धर्मपुर इकाई 18 अप्रैल को राज्य स्तरीय दौड़ का आयोजन करेगी। इसके लिए समिति ने नियम और इनाम तय कर लिए हैं। यह दौड़ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह संदेहड़ा टिहरा से शुरू होगी।
दौड़ में महिला और पुरुष वरिष्ठ वर्ग के साथ-साथ अंडर 20, 18 और 16 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भी भाग लेंगी। दौड़ सुबह आठ बजे शुरू होगी और प्रत्येक आयु वर्ग के लिए अलग-अलग दूरी तय की जाएगी। वरिष्ठ वर्ग के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ होगी, जबकि अंडर 20 के लिए 6 किलोमीटर, अंडर 18 के लिए 4 किलोमीटर और अंडर 16 के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ रखी गई है।
पहले दस स्थानों पर आने वाले सभी वर्गों के विजेताओं को इनाम दिया जाएगा। वरिष्ठ वर्ग के विजेता धावकों को क्रमशः 5100 रुपये, 4100 रुपये और 3100 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, पहले दस स्थान पर रहने वाले सभी प्रतिभागियों को 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। अंडर 20, 18 और 16 वर्गों के विजेताओं को क्रमशः 4100 रुपये, 3100 रुपये और 2100 रुपये दिए जाएंगे। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर इस दौड़ के विजेताओं को इनाम प्रदान करेंगे।