फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   State Kho-Kho Association election will be held in Sundarnagar tomorrow

Mandi News: कल सुंदरनगर में होगा प्रदेश खो-खो संघ का चुनाव

Fri, 05 Sep 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 05 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
State Kho-Kho Association election will be held in Sundarnagar tomorrow
मंडी। हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ का चुनाव रविवार को सुंदरनगर स्थित वन प्रशिक्षण संस्थान में होगा। राज्य स्तरीय चुनावों के सफल आयोजन को लेकर मंडी जिला खो-खो संघ की बैठक संघ के चेयरमैन रिंकल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने जिला भर से आज सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और राज्य स्तरीय चुनाव के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया।
विज्ञापन

बैठक में राज्य स्तरीय चुनाव के लिए मंडी जिला से प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष का नाम डेलिगेशन के रूप में शामिल किया गया। संघ के उपप्रधान लोकेश शर्मा ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में शामिल खेलों में खो-खो को प्राथमिकता देने और खो-खो संघ द्वारा एमएलएसएम कॉलेज में जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

बैठक में हर वर्ष लड़के व लड़कियों की सब जूनियर व सीनियर खेल प्रतियोगिता करवाने का भी प्रस्ताव रखा। बैठक में संगठन सचिव प्रेम सिंह ठाकुर ने प्यार चंद सकलानी को मंडी जिला खो-खो संघ का मीडिया प्रभारी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पारित कर प्यार चंद सकलानी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed