फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Star artist Indrajith did not come to perform due to the change.

Mandi News: बदलाव के चलते स्टार कलाकार इंद्रजीत प्रस्तुति देने नहीं पहुंचे

Sun, 22 Feb 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Star artist Indrajith did not come to perform due to the change.
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है। हरबंश अरोड़ा की हास्य प्रस्तुति में अश्लील डबल मिनिंग चुटकुलों ने संध्या को विवादों में लाया था। अब अंतिम सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार हिमाचली प्रसिद्ध लोकगायक इंद्रजीत प्रस्तुति देने नहीं पहुंचे। प्रशासन ने निमंत्रण पत्र में 21 फरवरी को स्टार कलाकार के रूप में इंद्रजीत का उल्लेख किया था और उन्हें आमंत्रित भी किया था।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में सरप्राइज के तहत 21 फरवरी को प्रशासन ने हंसराज रघुवंशी को बतौर स्टार कलाकार आमंत्रित किया। इंद्रजीत को उनसे पहले परफाॅर्मेंस का आग्रह किया। इस पर उन्होंने इस संध्या से किनारा कर लिया। लोकगायक इंद्रजीत ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि 30 जनवरी को प्रशासन की ओर से उन्हें 21 फरवरी की स्टार नाइट के लिए फोन आया था।
विज्ञापन

उनसे कन्फर्मेशन भी ली गई और बाद में आधिकारिक निमंत्रण पत्र भी भेजा गया, जिसमें उनका नाम 21 फरवरी की स्टार नाइट में प्रकाशित था। बाद में कॉल कर बताया गया कि उन्हें सेकेंड-लास्ट स्लॉट पर प्रस्तुति देनी होगी और स्टार नाइट हंसराज रघुवंशी को दी जा रही है। इंद्रजीत ने मंडी प्रशासन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि यहां का प्रशासन हिमाचल के कलाकारों को निरंतर सहयोग देता रहा है। उनके लिए सबसे पहले सम्मान है और उसके बाद पारिश्रमिक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed