{"_id":"6651daf8b8b7b7e3ed027ec6","slug":"srimad-bhagwat-mahapuran-gyan-yagya-started-in-gopal-temple-mandi-news-c-90-1-ssml1025-127198-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोपाल मंदिर में शुरू हुआ श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोपाल मंदिर में शुरू हुआ श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ
विज्ञापन
सुंदरनगर के भोजपुर बाजार स्थित श्री गोपाल मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण का स्वागत संवादकर
30 मई तक रोजाना दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी कथा
31 मई को दोपहर 1 बजे से लगाया जाएगा भंडारा
संवाद नयूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के भोजपुर बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री गोपाल मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। दोपहर को महाराणा प्रताप चौक पर श्रद्धालुओं और मंदिर कमेटी के प्रधान डॉ.सीपी कौशल की अध्यक्षता में कमेटी सदस्यों ने भागवत पुराण और कथा व्यास आचार्य भारत भूषण का सुबह 11 बजे स्वागत किया। इस मौके पर महाराणा प्रताप चौक से गोपाल मंदिर तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इसमें प्रभु नाम का सिमरन करते हुए सभी मंदिर पहुंचे। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक पहले दिन बड़ी संख्या में कथा श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिर कमेटी के प्रधान डॉ. सीपी कौशल ने बताया शनिवार 25 मई से 30 मई तक रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम के 5 बजे तक कथा व्यास आचार्य भारत भूषण प्रभु की महिमा का बखान करेंगे। उन्होंने बताया 29-31 मई तक रोजाना सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। मूर्ति स्थापना दिवस पर शुक्रवार 31 मई को प्रातः 9 बजे पूर्णाहुति के बाद 9:30 बजे से 11 बजे तक कथा सारांश के बाद दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।