{"_id":"66bb5f99ae1e6ec0560f8de6","slug":"spu-will-start-counseling-from-16th-for-1600-seats-of-bed-colleges-mandi-news-c-90-1-ssml1026-133315-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बीएड काॅलेजों की 1600 सीटों के लिए एसपीयू 16 से शुरू करेगा काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बीएड काॅलेजों की 1600 सीटों के लिए एसपीयू 16 से शुरू करेगा काउंसलिंग
Wed, 14 Aug 2024 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने अपने अधीन आने वाले 15 निजी बीएड कॉलेजों में बीएड की 1600 सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह ऑफलाइन काउंसलिंग 16 अगस्त से एसपीयू परिसर में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित अवस्थी ने प्रेस वार्ता में इस प्रक्रिया की जानकारी दी और बताया कि काउंसलिंग के पहले राउंड की तारीखें 16, 17, 18, 20 और 21 अगस्त को निर्धारित की गई हैं।
इस काउंसलिंग में 400 सीटें नॉन मेडिकल, 339 मेडिकल, और 800 सीटें आर्ट्स विषय के लिए आरक्षित हैं। प्रो. ललित अवस्थी ने चिंता जताई कि इस बार वल्लभ राजकीय कॉलेज मंडी, जो एकमात्र सरकारी कॉलेज था, काउंसलिंग की प्रक्रिया से बाहर हो गया है। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग से संबंधित कट-ऑफ स्कोर और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और विद्यार्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करने की सलाह दी।
प्रो. ललित अवस्थी ने यह भी बताया कि काउंसलिंग के दूसरे राउंड का शेड्यूल पहले दौर की काउंसलिंग के समापन के 3-5 दिन बाद अपडेट किया जाएगा।
एनआईआरएफ प्रक्रिया में भी शामिल होगा एसपीयू
प्रो. ललित अवस्थी ने जानकारी दी कि एसपीयू अब एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) प्रक्रिया में भी शामिल होगा, जिससे विश्वविद्यालय की रैंकिंग का पता चलेगा। उन्होंने 12 अगस्त को राज्यपाल के साथ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में चर्चा की और बताया कि राज्यपाल ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर सार्थक सुझाव दिए। इसके अतिरिक्त, एसपीयू पढ़ाई के साथ रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़े उद्योगों के साथ संपर्क कर इंटरनशिप और स्टार्टअप की पहल करने की योजना बना रहा है।