फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SPU Mandi tops in drama competition

Mandi News: नाटक प्रतियोगिता में एसपीयू मंडी अव्वल

Fri, 19 Sep 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
SPU Mandi tops in drama competition
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने पुलिस विभाग मंडी के सहयोग से शुक्रवार को नशे की बुराइयां विषय पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विश्वविद्यालय अमृत महोत्सव सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नाटिका प्रतियोगिता रही। इसमें विद्यार्थियों ने समाज में व्याप्त नशे की समस्या और नशे के दुष्परिणामों पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुईं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी मौजूद रहे। नाटक प्रतियोगिता में एसपीयू मंडी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा महाविद्यालय सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, एमएलएसएम सुंदरनगर और नारला पधर कॉलेज की टीमों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजेश कुमार शर्मा, एनकॉर्ड अधिकारी डॉ. पवन कुमार चंद आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed