{"_id":"683d9798f738cbc6350f0938","slug":"spu-campus-should-not-be-shifted-from-sundarnagar-aggarwal-mandi-news-c-90-1-mnd1001-158027-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीयू कैंपस को सुंदरनगर से न किया जाए शिफ्ट : अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीयू कैंपस को सुंदरनगर से न किया जाए शिफ्ट : अग्रवाल
विज्ञापन
मंडी। सुंदरनगर से सरदार पटेल विश्वविद्यालय का कैंपस शिफ्ट न करने को लेकर अब सुंदरनगर व्यापार मंडल भी आगे आया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में व्यापारियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि एसपीयू कैंपस को सुंदरनगर से शिफ्ट नहीं किया जाए। एसपीयू का यह कैंपस पिछले दो साल से चल रहा है। अब यहां पर इस सत्र से एमए, एमएससी, एमबीए, एमसीए, पीएचडी कोर्स वर्क शुरू होने वाले थे। इसके लिए फर्नीचर, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंस्ट्रूमेंट और कंप्यूटर्स पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
ऐसे हालात में इस कैंपस को पधर या बासा शिफ्ट करना तर्कसंगत नहीं। सरकार का फैसला सुंदरनगर की युवा पीढ़ी, व्यापारी वर्ग और समस्त जनता के साथ सौतेला व्यवहार प्रतीत हो रहा है। बताया कि यदि सरकार ने क्लस्टर यूनिवर्सिटी के भवन को एमएलएसएम काॅलेज को देने का फैसला कर ही लिया है तो एसपीयू सुंदरनगर कैंपस के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। संवाद