फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SPU administration sent a letter to the Principal of Vallabh College

Mandi News: एसपीयू प्रशासन ने वल्लभ महाविद्यालय के प्राचार्य को भेजा पत्र

Wed, 04 Mar 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
SPU administration sent a letter to the Principal of Vallabh College
बीएड कोर्स की मान्यता रद्द होने से उपजी स्थिति पर मांगा जवाब
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य बोले, मानक किए जा रहे पूरे, अपील का विकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय के बीएड कोर्स की मान्यता रद्द होने के बाद सरदार पटेल विश्वविद्यालय प्रशिक्षुओं के भविष्य को लेकर सतर्क हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वल्लभ महाविद्यालय प्राचार्य को पत्र जारी किया है। पत्र के माध्यम से महाविद्यालय प्रशासन से मान्यता रद्द होने से उपजी व्यवस्था से बारे में जवाब मांगा है।
राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी में चल रहे बीएड कोर्स की मान्यता रद्द होने के बाद हाल ही में प्रदेश उच्च न्यायालय ने दायर याचिका भी खारिज कर दी है। इससे प्रशिक्षुओं में भविष्य को लेकर असमंजस पैदा हो गया है। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय के पास अपील करने के लिए पर्याप्त समय है।
विज्ञापन

वल्लभ महाविद्यालय ने नेशनल काउंसिल फाॅर टीचर एजुकेशन की ओर से जारी निर्देशों के तहत मानदंडों को पूरा करना शुरू कर दिया है। अध्यापकों की भर्ती कर दी गई है, कुछ पदों को भरने के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए हैं। भवन में फायर सेफ्टी सहित अन्य मानदंडों को भी पूरा किया जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने आगामी कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजकीय वल्लभ महाविद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि मानदंडों को पूरा किया जा रहा है। बच्चों के भविष्य को लेकर महाविद्यालय हर जरूरी कदम उठा रहा है।

बाक्स
बीएड कोर्स की मान्यता रद्द होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वल्लभ महाविद्यालय प्रशासन के साथ पत्राचार किया है। महाविद्यालय प्रशासन के जवाब का इंतजार है। इसके उपरांत विवि प्रशासन आगामी कदम उठाएगा। -ललित अवस्थी, कुलपति, एसपीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed