फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sports events of schools will be held after two years in August

अगस्त में दो साल बाद होंगी स्कूलों की खेलकूद स्पर्धाएं

Thu, 05 May 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sports events of schools will be held after two years in August
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले के राजकीय स्कूलों में दो साल बाद खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। अगस्त में अंडर-19 बाल एवं कन्या स्कूलों की खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज जोगिंद्रनगर में होगा। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए संबंधित उपमंडल के 22 स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं। वीरवार को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बस्सी में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुदेश कुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड के चलते दो साल तक खेलों का आयोजन नहीं हो पाया। अगस्त में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज जोगिंद्रनगर में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

राजकीय पाठशाला गुम्मा में अंडर-19 कन्या की खेलकूद प्रतिस्पर्धा और राजकीय बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर में लड़कों की खेलकूद प्रतिस्पर्धा करवाने की योजना है। शेष का शेड्यूल जल्द जारी होगा। खेलों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लोक नृत्य, नाटक, भाषण और एकल गीत प्रतिस्पर्धा में भी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। अंडर-19 वर्ग की खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो आदि खेलें होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed