फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sports competition begins in BBMB Colony, Sundernagar

Mandi News: बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में खेल प्रतियोगिता शुरू

Fri, 09 Jan 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 09 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sports competition begins in BBMB Colony, Sundernagar
बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में चल रही विशेष ओलंपिक खेलों में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक
गोहर (मंडी)। मंडी चैप्टर की ओर से बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में विशेष ओलंपिक भारत हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीबीएमबी के चेयरमैन कश्मीर सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में बीबीएमबी स्कूल सुंदरनगर कॉलोनी के प्रधानाचार्य मंजीत सिंह मौजूद रहे। विशेष ओलंपिक भारत हिमाचल प्रदेश चैप्टर मंडी के अध्यक्ष जगदीश राणा ने मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 8 जनवरी से 10 जनवरी तक चलने वाली इस एथलेटिक्स तथा हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश भर के नौ जिलों से करीब 95 खिलाड़ी, कोच तथा स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाएगा, जो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 2 फरवरी से 7 फरवरी तक हरियाणा में तथा 15 से 19 फरवरी तक हॉकी खेल प्रतियोगिता फरीदाबाद में भाग लेंगे। इस अवसर पर स्पोर्ट्स निदेशक डॉ. सुनील धर्मा, कार्यक्रम अधीक्षक अजय कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज गुप्ता और गीता पुरोहित, खेमराज ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed