फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Spokesperson union told demands to education minister

Mandi News: प्रवक्ता संघ ने शिक्षा मंत्री को बताई मांगें

Tue, 12 Aug 2025 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Spokesperson union told demands to education minister
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य कार्यकारिणी के मुख्य मार्गदर्शक राजेश सैनी के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सुंदरनगर में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री को प्रवक्ता संघ की विभिन्न मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

जिला मंडी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि सुंदरनगर में शिक्षा मंत्री से मिलकर प्रवक्ता संघ के सदस्यों ने प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की। वर्तमान में लगभग 800 से अधिक विद्यालय बिना प्रधानाचार्य के चल रहे हैं। इससे कार्यकारी प्रधानाचार्य को दोहरा कार्य करना पड़ रहा है। इससे विद्यालयों के कार्य और शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बताया कि पदोन्नति की राह देख रहे प्रवक्ता 25 वर्षों से प्रधानाचार्य बनने का इंतजार कर रहे हैं। कई अध्यापक तो प्रवक्ता पद से ही सेवानिवृत्त हो गए। शिक्षा मंत्री ने मांग को सुना और शीघ्र ही प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची जारी करने का आश्वासन दिया। शिक्षा मंत्री के साथ निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली से भी प्रतिनिधिमंडल ने पदोन्नति सूची के बारे में बात की। प्रतिनिधिमंडल में स्कूल प्रवक्ता संघ जिला मंडी के अतिरिक्त वित्त सचिव जितेंद्र ठाकुर, धर्मवीर राणा, अरुण शर्मा, ललिता बांगिया, बबीता भारद्वाज, ममता शर्मा और अलका सेन शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed