फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Spent the night in worry and fear of the future

Mandi News: भविष्य की चिंता और खौफ में गुजरी रात, मंजर को याद कर सिहर उठे आपदा प्रभावित

Sat, 03 Aug 2024 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 03 Aug 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Spent the night in worry and fear of the future
चौहार घाटी के राजबन में खोज व बचाव अ​भियान में जुटे एनडीआरएफ जवान व स्थानीय लोग। संवाद
मंडी। चौहार घाटी के राजबन में बादल फटने से प्रभावित हुए लोगों के लिए पड़ोसी गांव के लोग बड़ा सहारा बने हैं। वीरवार को प्रभावितों की रात भविष्य की चिंता और खौफ में ही गुजर गई। प्रभावित तबाही के मंजर को याद कर सिहर गए। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने प्रभावितों को हौंसला दिया और उनके खाने-पीने व रहने का पूरा प्रबंध किया।
विज्ञापन

राजबन के साथ लगते गुराहला गांव में करीब 15 प्रभावित वीरवार रात को पहुंचे। जिनका पूरा ख्याल ग्रामीणों ने रखा। गुराहला गांव के शिव राम ने बताया कि प्रभावित घटना के बाद सहमे हुए हैं। उनके जहन में तबाही का मंजर है। वीरवार रात प्रभावितों को हौंसला भी दिया, लेकिन प्रभावितों की बातों में खौफ साफ झलका।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रभावित भविष्य को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि उनके घर भी खतरे के जद में हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें दूसरी जगह ठहराया गया है। प्रभावित यही कह रहे हैं कि अब कहां जाएंगे और आगे क्या होगा? मलबे में लापता हुए लोगों को याद करते हुए भी प्रभावितों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव राम ने बताया कि मलबे में मिले दोनों बच्चे आर्यन और अमन राजबन से एक किमी की दूरी पर स्थित तेरंग में रहते थे। दोनों की माता घटना वाले दिन इसी जगह पर थीं। जबकि वह दोनों देने के चलते राजबन में अपने चाचा राम सिंह के पास रुक गए थे। इसी बीच बादल फटने से आपदा बरप पड़ी। इस घटना में दोनों बच्चे तो बच नहीं पाए, लेकिन उनका चाचा राम सिंह बच गया है।
अमन के पिता ज्ञान चंद बिरोजे का कार्य करता है और घटना की सूचना मिलने के बाद घर पहुंच गया है। वहीं, आर्यन के पिता खेम चंद लेह गया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर वह भी वापस लौट आया है। खेम चंद के मनाली पहुंचने की सूचना है। कलेजे के टुकड़े इस दुनिया में रहने से माता बेसुध हैं। जबकि पिता इस घटना पर ही यकीन कर पा रहे हैं।


पहले न कभी बाढ़ आई और न ही भूस्खलन हुआ
स्थानीय शिव राम कहते हैं कि चौहार घाटी के राजबन गांव में पहले कभी न तो बाढ़ आई और न ही कभी भूस्खलन हुआ। अचानक हुई घटना से सभी अचंभित हैं। ग्रामीण बादल फटने के बाद मलबे में ढेरों को देखकर घबरा रहे हैं। लोगों के घरों का नामोनिशान मिट गया है। शिव राम का कहना है कि प्रशासन का अब तक अच्छा सहयोग मिल रहा है। लापता लोगों की खोजबीन भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed