फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Spark ignited in the house, 200 apple plants burnt due to forest fire

Mandi News: मकान में सुलगी चिंगारी, जंगल की आग से जल गए सेब के 200 पौधे

Mon, 09 Dec 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 09 Dec 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Spark ignited in the house, 200 apple plants burnt due to forest fire
रामशिला स्थित मकान में फोटो स्टूडियो जला, पीज और सोयल में सुलग उठे जंगल
विज्ञापन

लाखों के नुकसान का अनुमान, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई मकान की आग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में आग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गत रविवार को जिला मुख्यालय के साथ लगते रामशिला, पीज और सोयल में आग की चिंगारी भड़क उठी। रामशिला में एक मकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में एक फोटो स्टूडियो आ गया। दो जगह जंगल में आग लगने की घटना सामने आई है। सेब के करीब 200 पौधे जल गए हैं।
रविवार देर रात को रामशिला में कुल्लू-मनाली वाया टापू-नग्गर सड़क के किनारे तिलक राज के मकान में आग भड़क उठी। मकान की दूसरी मंजिल पर फोटो स्टूडियो था। यह आग की चपेट में आ गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग पर नियंत्रण पाने में डेढ़ घंटे का समय लगा। फोटो स्टूडियो के साथ स्टोर होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना में दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पांच करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। पीज और सोयल क्षेत्र के जंगलों में भी आग भड़क उठी। इसमें सेब के करीब 200 पौधे जल गए हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत से दो मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण डटे रहे।
विज्ञापन

उधर, दमकल विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि गत रविवार को आग की तीन घटनाएं हुईं। दो जगह जंगल में आग भड़की और एक मकान आग की चपेट में आ गया। आग की घटनाओं से सतर्क रहने की जरूरत है। सर्दियों का सीजन होने के कारण आग की घटनाएं अधिक हो रही हैं। आग की घटना होने की स्थिति में दमकल विभाग को सूचित करें। --
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed