{"_id":"6a0c4aaed7bba9fcef0c9afa","slug":"sonu-wrestler-won-a-big-victory-in-tanda-mandi-news-c-90-1-mnd1023-197290-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: टांडा में सोनू पहलवान ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: टांडा में सोनू पहलवान ने जीती बड़ी माली
विज्ञापन
2027 में बड़े दंगल का आयोजन करने का किया दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। ग्राम पंचायत मंदिर टांडा में दंगल (कुश्ती प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर भारत के कई नामी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बड़ी माली का फाइनल मुकाबला रहा, जिसमें सोनू पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समीर पहलवान को पटखनी देकर माली अपने नाम की। विजेता पहलवान को आयोजन समिति की ओर से गदा एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। अखाड़े में दिनभर चले मुकाबलों के दौरान पहलवानों ने बेहतरीन दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बड़ी माली के साथ-साथ अंडर-14 वर्ग के बच्चों की कुश्तियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इस वर्ग में राजवीर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। दंगल कमेटी के पदाधिकारियों चमन लाल नायक, प्रभु दयाल नायक, धनदेव नायक, नरेश कुमार नायक और मनु नायक ने संयुक्त रूप से बताया कि युवाओं और ग्रामीणों के उत्साह को देखते हुए वर्ष 2027 में इससे भी बड़े दंगल का आयोजन मंदिर टांडा में किया जाएगा।