{"_id":"622cd09a4d668c6a8b2e7695","slug":"sonia-gave-a-powerful-speech-at-narla-college-mandi-news-sml402389463","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारला कॉलेज में सोनिया ने दिया दमदार भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारला कॉलेज में सोनिया ने दिया दमदार भाषण
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय नारला में शनिवार को रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।
भाषण स्पर्धा में बीए द्वितीय वर्ष की सोनिया प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की रितिका दूसरे और बीएससी द्वितीय वर्ष की आंचल तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में रितिका प्रथम, सुहानी द्वितीय और रक्षा तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में सोनिया पहले, दीपक दूसरे और अरुणा शर्मा तीसरे स्थान पर रही।
मुख्यातिथि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि समाज में जागरूकता एवं बदलाव के लिए युवा शक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने कॉलेज विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया।
विज्ञापन
युवाओं ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस दौरान डीएसपी लोकेंद्र नेगी भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मोटर वाहन अधिनियम के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक पेश किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कल्याण चंद मंढोत्रा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर नोडल आफिसर डॉ. दीपाली अशोक, डॉ. संजय शर्मा, प्रो. शिखा कपूर, प्रो. आशा, डॉ. संजय, प्रो. याचना, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. सुरेश, प्रो. अनिता, प्रो. हुकम चंद, प्रो. नीलम शर्मा, प्रो. भेद राम, डॉ. अनुपम सहित महाविद्यालय का गैर शिक्षक स्टाफ भी मौजूद रहा।
000