फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Some leaders in Seraj are weakening Congress: Jagdish

सराज में कुछ नेता कांग्रेस को कर रहे कमजोर : जगदीश

Tue, 21 Jan 2025 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Some leaders in Seraj are weakening Congress: Jagdish
धरोटधार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जगदीश रेड्डी। स्रोत संगठन
धरोटधार में बैठक में बोले पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, कहा-एकजुट की जाएगी कांग्रेस
विज्ञापन



सुक्खू सरकार पूरे प्रदेश में कर रही एक समान विकास, सराज भी अछूता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरोटधार विश्राम गृह परिसर में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने की। बैठक में सुक्खू सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की। पार्टी को एकजुट करने तथा रेड्डी की अगुवाई में किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की।
जगदीश रेड्डी ने कहा कि सुक्खू सरकार पूरे प्रदेश के विकास को लेकर कार्य कर रही है। सराज विधानसभा क्षेत्र भी विकास कार्यों से अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से डीसी मंडी से सीएम सुक्खू के आदेशानुसार सराज के विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। बड़ी परियोजनाओं के कार्य निरंतर जारी है।
विज्ञापन

सराज कांग्रेस पार्टी में चल रही गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़े खेद से कहना पड़ रहा है कि सराज में कुछ नेता पार्टी को दीमक की तरह खोखला करने पर जुटे हुए हैं। ये वो नेता है कि जिन्होंने पूर्व और वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कभी मुंह नहीं खोला। अपनी ही पार्टी के लोगों को हाशिए पर धकेलने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि अब सराज की जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है। पूर्व की भाजपा सरकार में सराज के कुछ लोग क्षेत्र के सीएम की आड़ में खूब चांदी कूटते रहे। हलके के अधिकतर लोग गरीबी की चक्की में पिसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व बीसीसी चेयरमैन दलीप सिंह ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कहा कि सराज में कांग्रेस पार्टी का एकमात्र ही नेता जगदीश रेड्डी हैं। उनकी अगुवाई में सराज कांग्रेस एकजुट हो सकती है। इस मौके पर मान सिंह ठाकुर, तारा चंद, पूर्ण चंद, सपना, डोले राम ठाकुर, हेम सिंह मामू, नागेश्वर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed