फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   So far, 3,445 adolescent girls have been vaccinated against HPV in the district.

Mandi News: जिले में अब तक 3,445 किशोरियों का हुआ एचपीवी टीकाकरण

Tue, 15 Sep 2026 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
So far, 3,445 adolescent girls have been vaccinated against HPV in the district.
बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए करवाएं टीकाकरण : उपायुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अभिभावकों से स्वेच्छा से आगे आकर अपनी पात्र बच्चियों का टीकाकरण करवाने की अपील की है। वे मंगलवार को मंडी में जिला में टीकाकरण अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।


उपायुक्त ने बताया कि मंडी जिला में अब तक 3,445 बच्चियों का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी पात्र किशोरियों को इस सुरक्षा कवच का लाभ मिले। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्कूल प्रबंधन तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में भी एचपीवी टीकाकरण के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक करें और अधिक से अधिक पात्र बच्चियों को अभियान से जोड़ें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक जानकारियों और अफवाहों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed