फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   snowfall block the ?road, barati struck up

डोडरा-क्वार में अभी फंसे हैं डेढ़ दर्जन बाराती

Sun, 29 Nov 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 29 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
snowfall  block the ?road, barati struck up

डोडरा क्वार में बर्फ में फंसी बारात से दूल्हा-दुल्हन, कई बाराती और वधु पक्ष के लोग बर्फ में पैदल सफर तय कर कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार देर रात्रि चौंतड़ा पहुंचे। लेकिन अभी भी डेढ़ दर्जन बाराती डोडराक्वार में फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए लोनिवि ने बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है बर्फ में फंसे बाराती मनोज कुमार की तबीयत खराब हो गई है। घर पहुंचने पर परिजनों ने आरती उतारकर दुल्हन का गृह प्रवेश करवाया। दूल्हे गोपाल बिष्ट ने बताया कि वह चालीस किलोमीटर मुसई, बनवार, मोरी का सफर तय कर उत्तराखंड के धौला में पहुंचे।
विज्ञापन


गाड़ी का प्रबंध होने पर 250 किलोमीटर सफर बाद चौंतड़ा पहुंचे। उन्होंने बताया कि वधु पक्ष के छह महिलाएं, सात पुरुष व दूल्हा-दल्हन सहित 10 बाराती भी उनके साथ चौंतड़ा पहुंचे। जबकि मनोज कुमार, लाजपत, पंकज बिष्ट, निशु सूद, पिता काली दास व हरबंस लाल समेत दस लोग अभी भी डोडरा में बर्फ में फंसे हुए हैं। इन लोगों के वधु पक्ष के लोगों की ओर से सामान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोडरा क्वार में लगभग चार से साढ़े चार फुट तक बर्फ पड़ी है। मौके पर बोलेरो कैंपर, आल्टो कारें और सफारी गाड़ियां फंसी हुई हैं। रविवार को गोपाल बिष्ट के घर में धाम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री व विधायक गुलाब सिंह भी शामिल हुए और दूल्हे व बारातियों से पूरे जानकारी ली।


इधर, गुलाब सिंह ने बताया कि डोडरा में फंसे लोगों व गाड़ियों को निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। जेसीबी, स्नो कटर मशीनों को भेजा जा चुका है और बर्फ हटाने का कार्य भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि मौसम पूरी तरह से साथ देता है तो दो दिनों में लोगों व गाड़ियों को निकाला जा सकेगा। यदि मौसम खराब होता है तो फंसे लोगों को निकालने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed