{"_id":"659ed525aa853a79c109ed1e","slug":"smc-alert-on-childrens-education-made-municipal-corporation-aware-of-responsibility-mandi-news-c-90-1-mrt1064-16807-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बच्चों की शिक्षा पर एसएमसी सजग, नगर निगम को जिम्मेदारी का एहसास करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बच्चों की शिक्षा पर एसएमसी सजग, नगर निगम को जिम्मेदारी का एहसास करवाया
विज्ञापन
बैहना स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में हिस्सा लेते अभिभावक।
बैहना (मंडी)। नगर निगम में मर्ज बैहना के पंचायत भवन को खाली करने के फरमान के बाद राजकीय उच्च विद्यालय बैहना की स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुधवार को प्रधान कन्हैया राव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर निगम की ओर से स्कूल प्रबंधन को पंचायत भवन 15 दिन में खाली करने के नोटिस पर लोगों ने एतराज जताया और पार्षद पर भी सवाल उठाए। अभिभावकों ने कहा कि गांव और मां एक समान होते हैं, क्या पार्षद का कोई कर्तव्य नहीं है। इस तरह के विवादों से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ेगा और वे मानसिक रूप से कमजोर होंगे। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों के दिमाग में यही बात बैठ गई है कि पता नहीं उन्हें कब भवन से निकाल दिया जाएगा। निगम की ओर से छह माह का समय दिया गया है, जो बहुत कम है। ऐेसे में छह माह बाद फिर से वही हालात बन जाएंगे। एसएमसी की बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही पार्षद कृष्ण भानू पंचायत भवन पहुंचे तो अभिभावकों ने उन्हें घेर लिया और जमकर गुब्बार निकाला। जब पार्षद से बैठक में न पहुंचने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत कारणों के चलते समय पर नहीं पहुंच पाया। अभिभावकों के गुस्से को भांपते हुए पार्षद ने कहा कि स्कूल हम सबका है और मैं आपके साथ हूं। स्कूल भवन के लिए मैं हर मंच पर लोगों की बात रखूंगा, विद्यार्थियों की पढ़ाई पर किसी भी प्रकार का असर पड़ने नहीं दिया जाएगा। अभिभावकों ने माना कि स्कूल में शिक्षा का माहौल बेहतर है, बजट के अभाव में स्कूल के अतिरिक्त भवन का काम नहीं हो पा रहा है। स्थानीय निवासी दीपेंद्र राव ने कहा कि आपसी सहयोग से समस्या का समाधान होगा, स्कूल के पास अतिरिक्त भवन का प्रावधान नहीं है । कक्षाएं चलाने के लिए यही एकमात्र भवन है, जब तक अतिरिक्त भवन का प्रावधान न हो जाए, नगर निगम भी स्कूल को अपना सहयोग दे।
बैठम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय घासनू के प्रिंसिपल ठाकरू राम, बैहना स्कूल के हेडमास्टर रणजीत सिंह, रिटायर हेड मास्टर सुरेंद्र सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य भूपेंद्र, संजीव वर्मा, हेम चंद, कुंदन लाल, कौशल्या देवी, मीना देवी सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे। बता दें कि इस मुद्दे को उमर उजाला की ओर से प्रमुखता के साथ उठाया गया था।
विज्ञापन
बैठम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय घासनू के प्रिंसिपल ठाकरू राम, बैहना स्कूल के हेडमास्टर रणजीत सिंह, रिटायर हेड मास्टर सुरेंद्र सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य भूपेंद्र, संजीव वर्मा, हेम चंद, कुंदन लाल, कौशल्या देवी, मीना देवी सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे। बता दें कि इस मुद्दे को उमर उजाला की ओर से प्रमुखता के साथ उठाया गया था।
विज्ञापन