{"_id":"69ac27fc4d5f679b690adda9","slug":"smart-meter-completely-correct-consumers-bill-revised-mandi-news-c-90-1-ssml1045-188423-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्मार्ट मीटर पूरी तरह सही, उपभोक्ता का बिल किया संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्मार्ट मीटर पूरी तरह सही, उपभोक्ता का बिल किया संशोधित
विज्ञापन
चैलचौक स्मार्ट मीटर विवाद पर बिजली बोर्ड का स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। चैलचौक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और खबरों को लेकर हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड ने स्थिति स्पष्ट की है। बोर्ड ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए कहा है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली को गलत तरीके से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जबकि जांच में मीटर पूरी तरह सही पाया गया है।
बोर्ड के प्रवक्ता अनुराग पाराशर ने बताया कि चैलचौक के एक वाणिज्यिक उपभोक्ता के परिसर में 15 जनवरी 2026 को पुराने बिजली मीटर को बदलकर नया स्मार्ट मीटर लगाया गया था। उन्होंने कहा कि नए स्मार्ट मीटर की स्थापना के बाद 1 मार्च 2026 तक कुल 48 दिनों में केवल 48 यूनिट बिजली खपत दर्ज हुई है। इससे स्पष्ट है कि स्मार्ट मीटर सही ढंग से कार्य कर रहा है और उपभोक्ता की औसत बिजली खपत लगभग एक यूनिट प्रतिदिन रही है।
उन्होंने बताया कि विभागीय जांच के दौरान यह भी सामने आया कि 12 से 15 जनवरी 2026 के बीच पुराने मीटर में करीब 12,508 यूनिट की असामान्य रीडिंग दर्ज हुई थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह रीडिंग संभवतः पुराने मीटर के खराब होने के कारण मीटर बदलने के दौरान दर्ज हो गई थी। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्युत उपमंडल गोहर ने उपभोक्ता की वास्तविक खपत के आधार पर रीडिंग में आवश्यक सुधार करते हुए बिजली बिल को संशोधित कर दिया है। संशोधित बिल की जानकारी संबंधित उपभोक्ता को भी दे दी गई है।