फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Small businessmen oppose bid for plots for Jogindernagar Devta Fair

Mandi News: जोगिंद्रनगर देवता मेले के लिए प्लॉटों की बोली का छोटे कारोबारियों ने किया विरोध

Tue, 19 Mar 2024 08:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
Small businessmen oppose bid for plots for Jogindernagar Devta Fair
लघु ​शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर। फाइल फोटो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर राज्य स्तरीय देवता मेले में कारोबार के लिए पहुंच रहे छोटे कारोबारियों ने प्रशासन के माध्यम से प्लाट आबंटन करने की मांग उठाई है। कई सालों से महंगे प्लॉट खरीद रहे कारोबारियों ने इस वर्ष नीलामी प्रक्रिया का विरोध किया है। मंगलवार को मेला के लिए एक ही ठेकेदार को दुकानें आवंटित करने का छोटे कारोबारियों ने व्यापार मंडल के माध्यम से विरोध कर ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन




व्यापारियों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा 10 फुट के प्लॉट के भी 20 से 25 हजार रुपये वसूल लिए जाते हैं। इससे मेले का कारोबार चौपट हो जाता है। ठेकेदारों को मनमाने दाम चुकाने के लिए दुकानों में रखे उत्पाद भी महंगे बिकते हैं। इससे न केवल कारोबारी बल्कि ग्राहक भी परेशान होते हैं। ऐसे में इस बार प्रशासन अगर प्लॉटों को आवंटित करता है तो इसका लाभ छोटे कारोबारियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन




लघु शिवरात्रि एवं देवता मेला जोगिंद्रनगर में ठेकेदारों के माध्यम से दुकानों के आवंटन से मीना बाजार के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा चुका है। मनियारी की दुकानों में चूड़ियां बेचने वाले ऐसे 20 से अधिक कारोबारियों को मेले में दुकानें सजाने के लिए प्लॉट नहीं मिल पाते हैं। मनियारी विक्रेता राकेश कुमार, रामचंद्र, कली और बीना ने बताया कि जबसे मेले में दुकानों का आवंटन ठेकेदारों के माध्यम से हो रहा है उन्हें दुकानें हासिल करना मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि देवता मेला में छोटे कारोबारियों को सस्ते दामों में प्लाट नहीं मिल पाने का मामला ध्यान में आया है। स्थानीय प्रशासन से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं, मेला प्लॉट और डोम नीलामी समिति के सदस्य अजय ठाकुर ने बताया कि नीलामी में किसी तरह की धांधली न हो, इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया करनी चाहिए। दुकानों का आवंटन एक ही व्यक्ति को देने से छोटे कारोबारियों को अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे में मेला समिति से प्लाटों को अपने स्तर पर आवंटित करने का प्रस्ताव सौंपा जाएगा।








उधर, एसडीएम मनीश चौधरी का कहना है कि उन्होंने मेले को लेकर हुईं बैठकों में छोटे कारोबारियों को उचित दामों में दुकानें आवंटित करने की हिदायत दे रखी है। मेला स्थल के साथ लगती जगहों पर छोटे कारोबारियों को सस्ते दामों में प्लाट उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed