{"_id":"68812fec46018e142e01d24d","slug":"situation-like-kalapani-again-in-sandhol-main-road-blocked-for-three-weeks-mandi-news-c-90-1-ssml1045-163474-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: संधोल में फिर कालापानी जैसे हालात, मुख्य सड़क तीन हफ्तों से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: संधोल में फिर कालापानी जैसे हालात, मुख्य सड़क तीन हफ्तों से ठप
Thu, 24 Jul 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। एक दशक में बेहतर सड़कों के नेटवर्क बनने के बाद संधोल तहसील मुख्यालय के माथे से काले पानी का कलंक भले ही मिट गया हो। बेहतर सड़कों के बावजूद बरसात में संधोल तहसील मुख्यालय का संपर्क संकट में पड़ गया है। संधोल-मढ़ी-धर्मपुर मुख्य सड़क कोठुवां में ल्हासा गिरने से पिछले तीन सप्ताह से बंद है।
अगले एक माह में खुलने की संभावना नहीं है। तीन जिलों को जोड़ने वाले इस केंद्र तक पहुंचना अब भी चुनौती बना हुआ है। वैकल्पिक मार्गों में वाया चतरोंन सात किमी लंबा पड़ता है, जबकि वाया स्योह और गद्दीदार सड़कें जगह-जगह बाधित हैं। जयसिंहपुर मार्ग पर हारसी पत्तन पुल के पास पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की दो वर्ष पूर्व घोषित 10-10 करोड़ रुपये की राशि से सड़क चौड़ीकरण का कार्य अधूरा है। ठेकेदार ने दो साल में केवल दो किमी खुदाई की, डंगे पहली ही बरसात में ढह गए। अधिशासी अभियंता धर्मपुर अनिल शर्मा के अनुसार अब तक केवल दो करोड़ रुपये ही मिले हैं, विभाग शेष धन की प्रतीक्षा में है। कोठुवां सड़क के डंगे विभाग स्वयं लगवा रहा है।