{"_id":"6a90284b54afaec79c08fbc9","slug":"sisters-will-tie-the-sacred-thread-on-their-brothers-wrists-today-mandi-news-c-90-1-mnd1023-210747-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बहनें भाइयों की कलाई पर आज बांधेंगी रक्षासूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बहनें भाइयों की कलाई पर आज बांधेंगी रक्षासूत्र
विज्ञापन
प्रेम और अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन भद्रा से मुक्त रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। भाई-बहन के असीम स्नेह और पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को प्रदेशभर में हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी, जबकि भाई उनकी रक्षा का वचन देंगे। पर्व को लेकर जोगिंद्रनगर के बाजारों में मिठाइयों, उपहारों और राखियों की जमकर खरीदारी हुई।
ज्योतिषाचार्य पंडित तिलक राज शर्मा ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन भद्रा के साए से मुक्त है। सूर्योदय से सूर्यास्त तक राखी बांधने का समय शुभ है। बहनें दिनभर भाइयों को मंगल तिलक लगाकर राखी बांध सकती हैं।
गुरु इंटरनेशनल ला मॉन्टेसरी स्कूल जोगिंद्रनगर में वीरवार को रक्षाबंधन उत्साह से मनाया गया। शिक्षिका मेघना और नेहा ने बच्चों को त्योहार के सांस्कृतिक महत्व, परस्पर सम्मान और रक्षा के भाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
बहनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने सूर्यास्त तक महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी है। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि भीड़ को देखते हुए हाइवे और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं।