फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sir, Raja Saheb gave us the PHC building, Jairam kept it incomplete: Khub Ram

जनाब, राजा साहब ने हमें पीएचसी की बिल्डिंग दी, जयराम ने अधूरी रखी : खूब राम

Sun, 04 Feb 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sir, Raja Saheb gave us the PHC building, Jairam kept it incomplete: Khub Ram
सराज क्षेत्र के बाखली में आयोजित सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते लोक न
मंडी। जनाब, राजा साहब ने हमें पीएचसी की बिल्डिंग दी है पर जयराम ने आज तक अधूरी रखी है। वहीं, एक जमा दो स्कूल सराजी है जिसके आज तक भवन का काम पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण कल्हणी की जनता को असुविधा हो रही है। ठेकेदार और विभाग कुछ भी नहीं कर रहे हैं। यह बात कल्हणी पंचायत के बुजुर्ग खूब राम ने बाखली में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में कही। वे पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र का नाम लेते ही भावुक हो गए, क्याेंकि यहां पर उनके बेटे लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। बुजुर्ग की इस बात को सुनकर विक्रादित्य सिंह ने अधिकारियों से जवाब मांगा तो अधिकारियों ने बताया कि पीएचसी और स्कूल दोनों के लिए ही बजट कम पड़ गया है तो मंत्री ने इसके लिए बजट का प्रावधान करने को कहा। वहीं, जोल पंचाय के महेश कुमार ने अपनी समस्या रखी कि पिछले 20 सालों से थलौट मझार सड़क का काम नहीं पूरा हो रहा है, जबकि इस सड़क से सैकड़ों लोग लाभान्वित होने हैं, वहीं उन्होंने केलेाधार में बन रहे वन विभाग के विश्रामगृह का मामला उठाया कि कि कई सालों से तैयार नहीं हो रहा। इस पर वन विभाग के डीएफओ सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि ठेकेदार काम नहीं कर रहा और अब हम अर्विटेशन में जा रहे हैं। सुरेंद्र कुमार ने अपनी समस्या में कहा कि बरसात में जो पुल बह गए हैं, आज तक उनका कुछ नहीं किया जा रहा है। लोगों को खड्डों और नालों में पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। इस पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को तुरंत जवाब देने को कहा तो अधिकारियों ने कहा कि सर्वे के बाद इनका काम जल्द पूरा किया जाएगा।

सराज क्षेत्र के बाखली में आयोजित सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते लोक न

सराज क्षेत्र के बाखली में आयोजित सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते लोक न

सराज क्षेत्र के बाखली में आयोजित सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते लोक न

सराज क्षेत्र के बाखली में आयोजित सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते लोक न

सराज क्षेत्र के बाखली में आयोजित सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते लोक न

सराज क्षेत्र के बाखली में आयोजित सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते लोक न

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed